Take a fresh look at your lifestyle.

इस स्कूल में एक साथ पढ़ रहे 28 जुड़वा बच्चे, टीचर्स भी हैं हैरान, कन्फ्यूजन में दूसरे को दे देते हैं ‘सजा’

380

[ad_1]

निशा राठौड़/उदयपुर. राजस्थान के उदयपुर शहर में सचांलित द स्कूल एरिना में एक साथ 24 जुड़वा भाई बहन पढ़ रहे हैं, जो की नर्सरी से 12 क्लास में पढ़ाई कर रहे हैं. उदयपुर के इस स्कूल में पढ़ने वाले यह जुड़वा भाई बहनों की शक्ल तो मिलती ही है, लेकिन इन सभी की हरकतें भी एक जैसी ही हैं, जिससे की इनके साथ पढ़ने वाले बच्चों के साथ साथ टीचर्स भी कंफ्यूज हो जाते हैं. कई बार किसी एक बच्चे की होम वर्क नहीं करने की सजा दूसरे को मिल जाती तो कभी सहारना किसी और को.

कक्षा 12 में दीक्षित और मेहुल तलेसरा, कक्षा 6 में अक्षयराज सिंह और अनिवधि कंवर, कक्षा 5 में सूर्य प्रताप सिंह और सुनैना कंवर, कक्षा 4  मेंआरव और आरुषि गेडली, कक्षा 2 में डेजी, डेविड और डोवी सुहालका, नर्सरी में वशिता और विधाशाप्री नर्सरी ज्योतिरादित्य और जनमेजय व्यासप्रेप एविगेल और कियान रेनिथ हितिका और हित्विक वर्माप्रनायराज सिंह और प्रिय दर्शन झाला शामिल हैं.

एकसाथ 14 जुड़वा बच्चों ने लिया दाखिला
स्कूल के निदेशक लोकेश जैन का कहना हे कि पहली बार है. एक सात 14 जुड़वा और एक ट्रीपल बच्चे हमारे स्कूल में पढ़ रहे हैं. पहले 6 जुड़वा बच्चे एक साथ पढ़ते थे और इस साल नए 8 जुड़वा बच्चों का एडमिशन हुआ है. प्रदेश में पहला स्कूल है, जिसमे एक साथ इतने जुड़वा बच्चे एक साथ पढ़ रहे हैं. इस स्कूल में पढ़ने वाले छात्र ऐसे हैं, जिसमे कक्षा प्री नर्सरी से से 12 कक्षा में हैं. इन सभी बच्चों को पढ़ाने वाले छात्र के अध्यापक भी कई बार परेशान हो जाते हैं. कई बार किसी बच्चे के प्रॉजेक्ट किसी और को देते हैं. हर जुड़वा बच्चों की एक जैसी अपनी अपनी पसंद है. इनमें किसी एक को कोई चीज चाहिए तो दूसरे को भी वही दूसरी चीज चाहिए. कोई एक बीमार होता है तो दूसरा भी बीमार हो जाता है. कोई एक नाराज होता है तो दूसरा भी. ये जुड़वा बच्चे जितने एक जैसे है उतने ही एक दूसरे से अलग भी हैं.

Tags: Rajasthan news, Udaipur news

[ad_2]

Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.