Take a fresh look at your lifestyle.

भरतपुर में बढ़े मौसमी बीमारियों के मरीज, बुखार-खांसी, जुकाम, उल्टी-दस्त ज्यादा, ऐसे करें बचाव

401

[ad_1]

ललितेश कुशवाहा/भरतपुर. राजस्थान में एक तरफ मानसूनी बारिश से चारो तरफ हरियाली छाई हुई है तो दूसरी तरफ मौसमी बीमारियो की भरमार है. इस बारिश से लोगों को गर्मी से निजात तो मिल गई, लेकिन मौसमी बीमारी (Seasonal illness) की चपेट में आ गये. इस समय ज्यादातर बुखार, खांसी, जुखाम, उल्टी दस्त, पेट दर्द से सबंधित मरीज देखे जा रहे हैं. राजस्थान के भरतपुर संभाग के सबसे बड़े अस्पताल आरबीएम (RBM hospital) में मरीजों की संख्या देख यह अंदाजा लगाया जा सकता है की लोग मौसमी बीमारी से ग्रस्त हैं.

सामान्य तौर पर आरबीएम अस्पताल की ओपीडी में हर दिन मरीजों की संख्या 1700 के आस पास हुआ करती थी अब 2500 पहुंच गई है. चिकित्सकों का दावा है कि भरतपुर के मरीजों को घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि मौसमी बीमारियो के इलाज के लिए मरीजों को आरबीएम अस्पताल में बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाई जा रही है. साथ ही मरीजों की संख्या को देख अलग से 40 बेड का वार्ड बनाकर स्टाफ नियुक्त कर दिया गया है.

लगातार बढ़ रहा ग्राफ
आरबीएम अस्पताल पीएमओ डॉ.जिज्ञासा साहनी ने बताया कि बारिश से मौसमी बीमारियों का ग्राफ बढ़ गया है. सामान्य दिनों में अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या 1700 के आस पास रहती थी, अब 2500 तक देखी जा रही है. मौसमी बीमारी से ग्रसित मरीजों में मुख्यतया बुखार, जुखाम, खांसी, पेट दर्द उल्टी दस्त बीमारी देखी जा रही है. मरीजों की सख्या व मौसम को देख अस्पताल में अलग से 40 बेड का वार्ड बनाने के साथ साथ स्टाफ की नियुक्त कर दी है, जो दवाइयां अस्पताल में उपलब्ध हैं या नही है उनको अपने कॉन्टेक्ट पर खरीद कर मरीजों को दे रहे हैं।इस समय अस्पताल आने वाले व भर्ती मरीजों पर पूरी नजर बनाये हुए हे.

मौसमी बीमारी से ऐसे करें बचाव
डॉ. जिज्ञासा साहनी मौसमी बीमारियों के उपाय के बारे में बताते हुए कहा कि घर पर खाने को ढककर रखें व बाहर ढके व साफ सुथरे खाने की चीजों को प्रयोग में लें. फलों को धोकर, ताजा और गर्म खाना खाएं. फ्रीज का व ज्यादा ठंडा पानी पीने से बचें. साथ ही पानी को उबाल कर पीने में उपयोग लाएं. बारिश व रात के समय तेज पंखा व एसी का उपयोग करने से बचें. इस मौसम में मच्छरों की संख्या अधिक है सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें. कचरे को ज्यादा दिन तक इकट्ठा नहीं होने दें.

Tags: Bharatpur News, Rajasthan news

[ad_2]

Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.