Take a fresh look at your lifestyle.

मिशन 2023 : दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह का घर होगा कांग्रेस की हलचल का केंद्र

406

[ad_1]

भोपाल. विधानसभा चुनाव 2023 में जीत के लिए जोर लगा रही कांग्रेस अब नई रणनीति अपनाएगी. उस ने क्षेत्रीय स्तर पर विधानसभा सीट जीतने के लिए प्लान तैयार किया है. इनके लिए अलग अलग वॉर रूम बनाए जाएंगे. विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का नया वॉर रूम दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह का घर होगा.

अब तक पीसीसी चीफ और पूर्व सीएम कमलनाथ के निवास से वॉर रूम के जरिए पूरे प्रदेश पर नजर रखी जाती थी. पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव में स्थानीय स्तर पर गोपनीय वॉर रूम बना कर नई रणनीति पर काम शुरू किया और अब विधानसभा चुनाव में उसे और विस्तार दे रही है. कांग्रेस पार्टी ने जो नया वार रूम भोपाल में तलाशा है वह दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह को आवंटित 45 बंगले का सरकारी आवास ई 23/45 है. वहां से प्रदेश भर में कांग्रेस की गतिविधियों और चुनावी प्लान पर नजर रखी जाएगी.

वॉर रूम से नजर
कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रभारी केके मिश्रा ने कहा लक्ष्मण सिंह का सरकारी निवासी नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी कुछ नए गोपनीय वार रूम तैयार कर रही है. इसके सहारे पार्टी पूरे प्रदेश में कांग्रेस की चुनावी रणनीति पर अमल करगी. क्षेत्रीय स्तर पर पार्टी की पकड़ मजबूत बनाने और पार्टी नेता कार्यकर्ताओं की भूमिका पर नजर रखने का काम वार रूम के जरिए होगा. केके मिश्रा ने कहा यह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की स्ट्रेटेजी का हिस्सा है. जल्द ही कांग्रेस के नए वार रूम बनकर तैयार होंगे जो चुनाव तक काम करेंगे.

ये भी पढ़ें- देवर के प्यार में पागल हुई भाभी, उजाड़ लिया अपना सुहाग; 3 माह से बना रही थी मर्डर का प्लान

गोपनीय वॉर रूम
कांग्रेस पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव में गोपनीय वॉर रूम बना कर चुनावी स्ट्रेटजी तैयार की थी. कई जगह पर कांग्रेस को सफलता हासिल हुई है और यही वजह है कि अब माइक्रोमैनेजमेंट के लिए कांग्रेस पार्टी वार रूम का फार्मूला अपना रही है. भोपाल में कमलनाथ का सरकारी आवास मास्टर वार्ड रूम होगा. इसके अलावा पार्टी संभागीय स्तर पर वार रूम तैयार कर पूरे प्रदेश पर पकड़ बनाएगी.

Tags: Kamal nath, Madhya Pradesh Congress, Madhya pradesh latest news

[ad_2]

Source link

Leave A Reply

Your email address will not be published.