[ad_1]
हाइलाइट्स
कोरोना लॉकडाउन के दौरान घर पर ही शुरू किया प्लेन बनाना
पे
इंदौर. मध्य प्रदेश का इंदौर वैसे तो सफाई के मामले में पूरी दुनिया मे चर्चित है, लेकिन इसकी चर्चा एक बार फिर दूसरे कारणों से शुरू हो गई है. इंदौर के एक दामाद लंदन में अपने घर में रहते हुए फोर सीटर प्लेन बनाकर चर्चाओं में आ गए. उन्होंने डेढ़ साल की कड़ी मेहनत और 1 करोड़ 80 लाख रुपए की लागत से फोर सीटर प्लेन बनाया और इस विमान को खुद चलाकर अपने परिवार के साथ पूरा यूरोप घूम आए.
दरअसल केरल के रहने वाले पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर 39 साल के अशोक अलीसेरिल थामारासन की शादी इंदौर की अभिलाषा दुबे से हुई है. इन दोनों के दो बच्चे भी हैं. इन दिनों ये लोग इंदौर आए हुए हैं. इसी दौरान उन्होंने अपने प्लेन बनाने की कहानी बताई. अशोक ने बताया कि 2018 में बर्थडे पर अभिलाषा ने मुझे एक प्लेन राइड गिफ्ट की थी. इसमें 2 घंटे के लिए किसी पायलट के साथ प्लेन उड़ाया था. उस राइड के बाद विचार आया कि क्यों न मैं भी प्लेन उड़ाना सीख लूं. मैंने प्राइवेट पायलट लाइसेंस के लिए अप्लाई किया और 1 साल में 9 परीक्षाएं और 45 घंटे की उड़ान के बाद मुझे लाइसेंस मिल गया.
इस तरह शुरू हुआ प्लेन बनाने का सफर
अशोक ने कहते हैं- फिर हम पति पत्नी टू सीटर प्लेन किराए पर लेकर घूमने लगे. जब परिवार बढ़ा तो 4 सीटर प्लेन की जरूरत महसूस हुई, जो किराए पर नहीं मिला. तब सोचा खुद ही प्लेन बनाया जाए. तब जोहांसबर्ग की एक एयरक्राफ्ट फैक्ट्री से प्लेन असेंबल किट ली और लॉकडाउन के दौरान घर के वर्कशॉप में ही 18 माह में प्लेन खड़ा कर दिया. अशोक की पत्नी अभिलाषा दुबे का कहना है कि उन्होंने जनवरी 2020 में प्लेन बनाने की प्लानिंग की थी. क्योंकि रेडीमेड विमान बहुत महंगा आ रहा था. इसलिए हम लोगों ने घर पर ही प्लेन बनाने का फैसला किया.
अभिलाषा कहती हैं- हम लोगों को मालूम था कि इसे बनाने में करीब 2 साल का वक्त लगेगा. तब तक हमारी बेटियां भी बड़ीं हो जाएंगी. हम लोगों का वर्क फ्राम होम चल रहा था. इसलिए हम लोग समय दे पाए और प्लेन का निर्माण कर पाए. हम दोनों की दो साल की पूरी सैलरी इस विमान को बनाने में लग गई, लेकिन इसके बनने के बाद हम लोग बहुत एक्साइटिड थे. इस विमान का नाम हम लोगों ने अपनी बेटी के नाम पर जी दिया रखा है और अपनी दोनों बेटियों के साथ आस्ट्रिया,जर्मनी घूम चुके हैं. इस विमान से एक घंटे में 25 लीटर सादे पेट्रोल से 250 किलोमीटर की उड़ान भरी जा सकती है.
लंदन में शिफ्ट है परिवार
बता दें कि अशोक केरल के अलाप्पुझा के रहने वाले हैं वे पूर्व विधायक एवी थामारासन के बेटे हैं. उन्होंने पलक्कड इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक की डिग्री ली. इसके बाद 2006 में मास्टर डिग्री के लिए लंदन चले गए थे तो अभिलाषा दुबे भी लंदन में एमएससी करने 2008 में पहुंची थीं. दोनों की वहीं मुलाकात हुई और 2011 में उन्होने इंदौर आकर शादी की. अब दोनों लोग लंदन में शिफ्ट हो गए हैं. अशोक एक मैकेनिकल इंजीनियर हैं. वे फिलहाल फोर्ड मोटर कंपनी में बतौर इंजीनियर काम कर रहे हैं और अभिलाषा भी प्राइवेट जॉब में हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Indore news, Madhya pradesh news
FIRST PUBLISHED : August 03, 2022, 08:09 IST
[ad_2]
Source link